बिजनौर, अप्रैल 24 -- हल्दौर। नगर पालिका द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप वाटिका में लगा देश का राष्ट्रीय ध्वज इन दिनों उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण ध्वज मैला हो गया है, जिससे उसकी चमक फीकी पड़ती जा रही है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिक टीकम सिंह, ठा.योगेंद्र सिंह, प्रमोद चौहान उर्फ भोले चौहान, बाबू सिंह, राकेश चौहान आदि ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान-शान और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में उसकी देखरेख में लापरवाही किसी भी सूरत में उचित नहीं मानी जा सकती। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस ओर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो वे इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने के साथ-साथ जन आंदोलन का रूप भी दे सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...