बांदा, मई 9 -- बांदा, संवाददाा। राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती शनिवारो धूमधाम से मनाई गई। महाराणा प्रताप चौक में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि महाराणा प्रताप ने देश के स्वाभिमान और रक्षा के लिए खुद को बलिदान कर दिया। वह किसी के सामने कभी झुके नहीं। वहीं भाजपा नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा की मौजूदगी में शनिवार को प्रताप चौक में महाराणा प्रताप की भव्य जयंती समारोह मनाया गया। बताया कि वर्ष 2000 में प्रताप समाज सेवा संस्थान के माध्यम व जनसहयोग से महासभा ने बांदा नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की थी। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास से मनाई, किया हवन 25 वर्षो में ...