महाराणा प्रताप दल मंदिर में 100 महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ
धनबाद, अप्रैल 3 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के लक्ष्मणीया मोड़ स्थित श्री श्री महाराणा प्रताप दल मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड का पाठ सुप्रसिद्ध सरोज शर्मा एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया गया। भक्ति के इस कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बजरंगबली को छप्पन भोग, सवा मनी और खीर का भोग लगाया गया। पाठ की समाप्ति के बाद मंदिर में मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अशोक साहू, मनोज साहू, संजय साहू, दिलीप साहू, गोविंद साहू, मिनी साव, प्रवीण साव, अभिषेक राउत, अरुण साव, प्रियांशु, पीयूष, विष्णु, प्रेम सोनी, कृष्णा अग्रवाल, अनिल साव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.