जौनपुर, मई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को सिद्धिकपुर स्थित एक स्कूल मैदान में राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जयंती और सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम में विधायक अभय सिंह, विधायक राकेश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद कुवर हरिबंश सिंह ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आयोजन का उद्देश्य महापुरुषों को याद करना और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना है। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती समारोह में आज जुटेगा क्षत्रिय समाज उन्होंने समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए...