महाराणा प्रताप जयंती सद्भावना यात्रा में गूंजा एकता का संदेश
गंगापार, मई 9 -- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को निकाली गई सामाजिक सद्भावना यात्रा ने आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मांडा क्षेत्र के बामपुर से पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में लोगों ने भाग लिया। सद्भावना यात्रा में पैदल, घोड़ों पर सवार होकर तथा दोपहिया व चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ शामिल हुए। डीजे और देशभक्ति गीतों के बीच यात्रा जब नहवाई और राजापुर होते हुए भारतगंज के शुक्रवारी बाजार पहुंची तो यात्रा के स्वागत में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- आज धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती भारतगंज में सत्तार सेठ के आवास पर स्वागत किया गया, जहां हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.