बोकारो, मई 6 -- फुसरो। फुसरो के ढोरी चेक पोस्ट स्थित संत सिंह के आवास पर महाराणा प्रताप की जयंती समारोह मनाने को लेकर महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया गया। सर्वसम्मति से ढोरी कांटा के निकट सामुदायिक भवन का चयन किया गया। भाई प्रमोद सिंह, महेश्वर यादव, संत सिंह, नवल किशोर सिंह, शंकर प्रसाद सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, दयानंद वर्णवाल, मदन श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई जाएगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...