मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर शनिवार को सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला पिथौरा स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आगामी 17 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह विचार गोष्ठी के माध्यम से अत्यंत सादगी के साथ मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष तारिक कुरैशी एवं राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर ब्रह्मानंद सिंह ने की, जबकि संचालन मुकुल शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर ने कहा कि देश के महान पुरुषों और वीर शिरोमणियों को जाति या धर्म की सीमाओं में नहीं बांधना चाहिए। महाराणा प्रताप ने अपने देश और सर्वसमाज की रक्षा के लिए अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.