सहारनपुर, मई 10 -- गंगोह। श्रीरामबाग सरस्वती विद्या मंदिर में महाराणा प्रताप जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा और आचार्य नमिता शर्मा ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। नमिता शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप मातृभूमि के लिए संघर्ष करने वाले महान योद्धा थे। इस अवसर पर छात्र आयुष, प्रिंस, अंश, शक्ति, अनंत, हर्ष, आराध्या, गौरी, खुशी और परिधि ने महाराणा प्रताप के जीवन प्रसंग सुनाए। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अंशिका सहगल ने किया। यह भी पढ़ें- आरपी विद्या मंदिर में भी मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं ने महाराणा प्रताप की वीरता को किया नमन यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की जयंती मनाई
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.