गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता । महाराणा प्रताप की जयंती पर नौ मई शनिवार को प्रातः 11 बजे दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण कॉलेज सिविल लाइंस में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की ओर से किया जा रहा है।इस अवसर पर परिषद की शिक्षण संस्थाओं के यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट तथा सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा देना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ होंगी। मुख्य वक्ता साहित्यकार एवं किसान पीजी कॉलेज, सेवरही (कुशीनगर) के पूर्व प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश पांडेय होंगे। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.