गौरीगंज, मई 9 -- अमेठी। महाराणा प्रताप जयंती पर स्थानीय कस्बे में शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों लोग जयकारे लगाते हुए भाग लिए। शनिवार को क्षत्रिय समाज द्वारा निकाली गई शौर्य यात्रा देवी पाटन मंदिर से प्रारंभ होकर सगरा तिराहा, ककवा रोड़ , गांधी चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शौर्य यात्रा में लोग डीजे के साथ नाचते गाते 'जय श्री राम' और महाराणा प्रताप अमर रहें के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। जयकारों से माहौल भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम में अमेठी की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह ने व्यापारी नेता महेश सोनी को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- क्षत्रिय समाज ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती यात्रा में आशुतोष सिंह, शाम्भवी सिंह, अभिषेक सिंह सहित कई गणमान्य ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.