महाराणा प्रताप जयंती पर निकली रैली,हुए कार्यक्रम
फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। महाराणा प्रताप की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। कहीं विद्यालय में कार्यक्रम तो कहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं हथगाम में रैली का आयोजन किया गया जबकि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने नगर पालिका की वादा खिलाफी से नाराज होकर जयंती नहीं मनाई। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में महाराणा प्रताप जयंती के साथ ही और मातृ दिवस की पूर्व संख्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उनके जीवन को कविता व गीत के माध्यम से बलिदान को बयां किया। जबकि आचार्य राजेश, सुशील ने भी महाराणा प्रताप के बलिदान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह, नागेश आदि मौजूद रहे। साथ ही पोस्टर व निबंध, गीत, कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.