मैनपुरी, मई 9 -- ब्लॉक जागीर क्षेत्र में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत करणी सेना के जिला महासचिव शिवप्रताप चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ हुसैनपुर से महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। रैली हुसैनपुर से शुरू होकर ओंग, मलिखानपुर, ढकपुरा, तारापुर और चौहानपुर होते हुए एलाऊ चौराहे पर पहुंचकर संपंन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुनेश चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- मुंगेर : महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनायी गयी उनका जीवन हमें अन्याय के ...