महाराणा प्रताप जयंती पर निकला भव्य जुलूस, समाज सुधार का लिया संकल्प
संभल, मई 10 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बदायूं रोड स्थित महाराणा प्रताप पार्क में हुई, जहां बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित हुए और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद क्षत्रिय युवाओं द्वारा बदायूं चुंगी से आशीष गार्डन तक भव्य जुलूस निकाला गया। आशीष गार्डन सभागार में भगवान श्री राम और महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह चौहान तथा जनपद संभल के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राणा प्रताप व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.