मेरठ, मई 9 -- गांव रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर में शनिवार को शिरोमणि वीर महाराणा प्रताप की जयंती बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरधाना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय इतिहास का महान योद्धा बताया। संगीत सोम ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर शासक ही नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी मुगलों के सामने घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- मुंगेर : महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनायी गयी उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.