शाहजहांपुर, मई 10 -- जलालाबाद। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा नेता अपूर्वा ठाकुर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौक को फूल-मालाओं से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जयघोष लगाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र का भी वर्णन किया गया। अपूर्वा ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। यह भी पढ़ें- त्याग, स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक थे महाराणा प्रताप कार्यक्रम में सहयोगियों को पटका और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.