महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे वीरता और राष्ट्रभक्ति के स्वर
कन्नौज, मई 9 -- मेवाड़ के महान योद्धा और मातृभूमि के रक्षक महाराणाप्रताप की जयंती पर भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति और वीरता के नारों से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवक्ता प्रवेश कुमार ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन और ऐतिहासिक हल्दीघाटी युद्ध का उल्लेख किया। साथ ही उनके प्रिय अश्व चेतक की स्वामीभक्ति और बलिदान का वर्णन कर विद्यार्थियों को साहस, त्याग और देशप्रेम की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप ने छापामार युद्ध नीति अपनाकर अकबर की सेना को चुनौती दी थी। यह भी पढ़ें- आरपी विद्या मंदिर में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.