मिर्जापुर, मई 10 -- पड़री। क्षेत्र के सगबना में शनिवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा,उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन करणी सेना के उपाध्यक्ष ठाकुर प्रिंस सिंह के नेतृत्व में किया गया। शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। यह भी पढ़ें- 'शहर में स्थापित हो महाराणा प्रताप की प्रतिमा'कार्यक्रम में वक्ताओं के विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान और स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया। यह भी प...