बलरामपुर, अप्रैल 19 -- गैसड़ी, बलरामपुर, संवाददाता। महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान गैसड़ी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत बालेश्वरी मंदिर बालापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती लक्ष्मी देवी थारू को संगठन की महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ ही आगामी 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी गांवों में महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान महिला मोर्चा का गठन किया जाएगा। महिला मोर्चा के गठन का मुख्य उद्देश्य थारू समाज की महिलाओं को संगठित कर उनके संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देना और उनके हक-हकूक की आवाज बुलंद करना है।संगठन के अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से संगठन के माध्...