बिजनौर, जुलाई 14 -- धामपुर, संवाददाता। महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा बिजनौर यूजीसी आंदोलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाध्यक्ष एवं राजपूत करणी सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी जयवीर सिंह सिसोदिया ने सर्व समाज से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए सहयोग, सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...