महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत ने सीओ की शिष्टाचार भेंट
बिजनौर, जून 24 -- महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा बिजनौर के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की। सभा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए सीओ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैलाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार, महेंद्र पाल सिंह एवं प्रेम कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.