महाराणा प्रताप के साहस, त्याग, स्वाभिमान को याद कर दी श्रद्धांजलि
आदित्यपुर, मई 10 -- गम्हरिया। महाराणा प्रताप की जयंती पर केंद्रीय झारखंड क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में साकची के महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में गम्हरिया इकाई के सदस्यों ने शिरकत की। इस दौरान गम्हरिया इकाई के युवा अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया एवं महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके साहस, त्याग, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श सदैव समाज को एकता और राष्ट्रसेवा की भावना के लिए प्रेरित करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- जयंती पर महाराणा प्रताप के शौर्य को नमन कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव बीरेंद्र सिंह, ग़म्हरिया इकाई अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह चंदेल, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.