शाहजहांपुर, मई 10 -- रोजा। क्षत्रिय समाज ने शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान युवाओं ने रैली निकालकर महाराणा प्रताप पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। मेजबान तिराहे स्थित महाराणा प्रताप पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से क्षत्रिय समाज के लोग जुटे। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्ष, स्वाभिमान और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। कहा गया कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने देश और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुटता पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के शौर्य को किया नमन इस मौके पर शरद वीर सिंह, डॉ. अमित सिंह, सेठपाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.