पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके जीवन को आत्मसात कर पदचिन्हों पर चलते हुए एकजुटता जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ.पीडी सिंह की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ महामंत्री संजय तोमर ने कहा कि क्षत्रियों ने हमेशा राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है। हम सभी को एकजुट होकर रहना होगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि हमें एकता के साथ साथ सामूहिक विवाह, छात्रवृत्ति एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह सहित सामाजिक क्रियाकलापों में भी सक्रियता लानी चाहिए। यह भी पढ़ें- धर्म, संस्कृति, राष्ट्र रक्षा में महाराणा प्रताप का योगदान अविस्मरणीय कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.