महाराणा प्रताप के जयंती के अवसर पर किया गया माल्यार्पण
मोतिहारी, जून 18 -- मोतिहारी। महाराणा प्रताप के 486 वीं जयन्ती के अवसर पर बुधवार को स्टेशन स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्हें याद किया गया। वही आगामी 28 जून को राणा प्रताप और भामा शाह के जन्म पखवाड़ा मनाने पर चर्चा किया गया। जानकारी देते हुए महाराणा प्रताप जयंती पखवारा समिति के संजय सिंह ने बताया कि 28 जून को देश और राज्य के गणमान्य लोगों का आगमन होगा। जिसकी तैयारी समिति के राजू सिंह के नेतृत्व में जोर शोर से हो रहा है। माल्यापर्ण में अमन सिंह, मंजीत सिंह, अभिषेक सिंह, रूपेश सिंह, उपेंद्र सिंह सहित कई लोगो ने माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के जयंती के अवसर पर किया गया माल्यार्पण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.