संभल, मई 10 -- महाराणा प्रताप शौर्य ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को चामुंडा मंदिर से भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा से शहर में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक उल्लास और सामाजिक समरसता के रंग में रंग गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह तथा समाज के वरिष्ठ गणमान्य लोगों ने किया। यात्रा चामुंडा मंदिर से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप पार्क, शहीद भगत सिंह चौक, चौधरी चरण सिंह पार्क, सुनीत चौराहा, सरथल चौकी, राहट वाला राधा कृष्ण मंदिर, शंकर चौराहा, यशोदा चौराहा, जनता पेट्रोल पंप और बरेली सराय होते हुए पंचायत घर हल्लू सराय पर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की जयंती पर प...