महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
हरदोई, मई 9 -- कछौना। स्थानीय कस्बे में महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गई। प्रबुद्ध नागरिकों ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शनिवार को स्थानीय कस्बे के एक निजी विद्यालय में जयंती समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डॉक्टर एसके सिंह ने देश के वीर पराक्रमी योद्धा महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्रम्हकुमार सिंह , रुद्रपाल सिंह व एसपी सिंह आदि ने भी महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं स्मरण किया। इस जयंती समारोह में मौजूद लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष नितिन सिंह , करनी सेना के जिलाध्यक्ष रमन सिंह, अजय सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह, गोविंद सिंह, शिवम सिंह सिम्मू आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.