सहारनपुर, मई 10 -- देवबंद। आरके पब्लिक स्कूल में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस दौरान बच्चों को मातृभूमि के लिए महाराणा प्रताप के संघर्ष में बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों को महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, देशभक्ति एवं स्वाभिमान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं कविता समेत अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल चेयरमैन राजेश चौहान और डा. कुलदीप राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। यह भी पढ़ें- आरपी विद्या मंदिर में भी मनाई गई महाराणा प्रत...