हापुड़, मई 10 -- पिलखुवा। शाहपुर फगोता में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए कठिन संघर्ष किया।विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनका जीवन युवाओं के लिए साहस, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान की सबसे बड़ी प्रेरणा है। समाज को उनके आदर्शों से सीख लेकर एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- जयंती पर महाराणा प्रताप के शौर्य को नमन पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी ने बताया कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग और वीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.