महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई बाइक रैली
कन्नौज, जून 17 -- छिबरामऊ। सिकंदरपुर कस्बे में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की स्मृति और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को सिकंदरपुर में एक भव्य एवं विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे नगर में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत सिकंदरपुर के चेयरमैन ठाकुर हरिहर सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय बीएसएस इंटर कॉलेज परिसर से हुई। इसके बाद बाइक सवार युवाओं का जत्था नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करता रहा। रैली के दौरान "महाराणा प्रताप अमर रहें", "जय भवानी" और "भारत माता की जय" जैसे नारों से पूरा नगर गूंज उठा। युवाओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर महाराणा प्रताप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.