महाराणा प्रताप की प्रतिमा हटाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कादीपुर चीनी मिल चौराहे पर स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा हटाए जाने और उसे नगर पंचायत कार्यालय में नाली के पास रखे जाने को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से डीएम इंद्रजीत सिंह को संबोधित मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पुन: प्रतिमा स्थापित नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल: शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी कादीपुर की घटना को महापुरुषों का अपमान बताया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतिमा को ससम्मान उसी स्थान पर पुनः स्थापित किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि नौ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.