रुद्रपुर, मई 9 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता क्षेत्र में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर शनिवार सायं ग्राम नगला में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। ग्राम नगला में आयोजित समारोह में नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श केवल जनजाति समाज ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका वर्षों पुराना संबंध रहा है। यह भी पढ़ें- राणा थारु परिषद ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई महाराणा प्रताप जयंती उन्होंने बताया कि अ...