मुरादाबाद, जनवरी 19 -- क्षत्रिय शिरोमणि वीर स्वतंत्रता प्रेमी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षत्रिय महासभा की ओर से महाराणा प्रताप चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्र की स्वाधीनता, स्वाभिमान और आत्मसम्मान के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संपूर्ण राष्ट्र से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर देश की रक्षा के लिए आगे आएं और महाराणा प्रताप के आदर्शों से शिक्षा लेते हुए देश के स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को सदैव तत्पर रहें। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अशोक कुमार सिंह कठेरिया, महानगर उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, जिला युवा उपाध्यक्ष शश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.