बिजनौर, मई 10 -- हल्दौर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को नगर स्थित महाराणा प्रताप वाटिका में श्रद्धा, उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण के बीच धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन का आयोजन हुआ। पंडित सोमेश्वर दत्त पंकज ने विधि-विधान से हवन सम्पन्न कराया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान संस्था अध्यक्ष टीकम सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन ठाकुर पीयूष राजपूत ने किया। यह भी पढ़ें- महाराणा के पराक्रम व बलिदान याद किया हवन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.