मुजफ्फर नगर, मई 10 -- जानसठ। शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर एम्बियंस एकेडमी के प्रबंधक के द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए ऐतिहासिक एवं शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल हस्तिनापुर में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मनु उर्फ मनोज गुप्ता, विद्यालय स्टाफ तथा प्रबंधक भावेश गुप्ता उपस्थित रहे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास एवं धार्मिक धरोहर से परिचित कराना था। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने पांडेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश पर्वत रचना, जम्बूद्वीप, दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर तथा ब्रह्म कुंड जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों...