हमीरपुर, मई 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। आगामी नौ मई को महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर गांवों में निकाले जाने वाले जुलूसों में शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर थाना कुरारा के पतारा गांव के 11 और सिसोलर थाने के तीन गांवों के कुल 10 लोगों को पाबंद किया है। बता दें कि गतवर्ष मौदहा कोतवाली के सिजवाही गांव में महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर निकाले गए जुलूस में उपद्रव हुआ था। पथराव में कई लोग घायल हुए थे और आंबेडकर प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हुई थी। इस बार भी जयंती पर जुलूस निकालने जाने को लेकर सतर्क हुए प्रशासन ने सभी को शांतिभंग में पाबंद किया है। थानाध्यक्ष कुरारा की रिपोर्ट के बाद एसडीएम सदर ने थानाक्षेत्र के पतारा गांव के क्योटरा निवासी अभिषेक सिंह, जितेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, शुभम सिंह, अंकित सिंह, जगनायक सिंह, कुंदन सिंह, हिमांशु पांडेय, किशन...