आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को महाराणा प्रताप सेना-भारत द्वारा मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन नगर के ठंडी सड़क स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह (डीन, नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज), राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, अरविंद चित्रांश सहित सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं महाराणा प्रताप : अरुणमहिलाओं का सम्मान मुख्य अतिथि डीके सिंह ने कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा है। यदि हम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर दें, तो समाज में स्वत: ही शांति, संतुलन और प्र...