चंदौली, मई 10 -- कमालपुर। नेता जी जन कल्याण समिति रामरूपदासपुर की ओर से एवती में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि नंदकुमार पांडेय ने महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वही महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर लगभग 40 बच्चों को जलपान व वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दीनानाथ पांडेय, रोशन कुमार पांडेय, कपिलदेव पांडेय, रेनू,बसंती आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महाराणा के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं महाराणा प्रताप : अरुण यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...