कन्नौज, मई 9 -- वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर कस्बे में विशाल पदयात्रा एवं का आयोजन किया गया। इंदरगढ़ तिराहे से शुरू हुई पदयात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए डीएन इंटर काॅलेज तक पहुंची। पदयात्रा के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में एकजुटता का संदेश दिया। पदयात्रा का कई जगहों पर समाजसेवियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। डीएन काॅलेज परिसर में आयोजित विशाल दगंल में पहलवान ने दांवपेंच दिखाए। देवांगना क्षत्रिय उत्थान एवं सेवा संगठन के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली विशाल पदयात्रा का संगठन के संरक्षक कुंवर दीपेन्द्र नरायन सिंह ने शुरूआत कराई। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास से मनाई, किया हवन पदयात्रा तिर्वा-कन्नौज मुख्य मार्ग होते हुए गांधी चौक चौराहा होते हुए डीएन इंटर काॅलेज तक पह...