महाराणा प्रताप की जयंती पर छाता में निकली भव्य शोभायात्रा
मथुरा, मई 10 -- महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शनिवार देर शाम कस्बा छाता में मेवाड़ के गौरव और अदम्य साहस के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान राजपूत समाज के युवाओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। केसरिया साफों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं के नारों से पूरा वातावरण शौर्यमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन हनुमान बगीची से विधि-विधान पूर्वक पूजन और आरती के साथ हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे आर्य समाज की हवन वेदी और महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा घोड़े की आकर्षक झांकी चल रही थी, जिस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों और व्यापारियों ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती पूरे मार्ग पर केसरिया ध्वज लहरा रहे थे और 'जय राजपूताना' व 'वीर महाराणा प्रताप की जय' के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.