महाराणा प्रताप की जयंती पर आज निकलेगी सद्भावना यात्रा
गंगापार, मई 8 -- महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को मांडा क्षेत्र के बामपुर गांव से एक सामाजिक सद्भावना यात्रा निकाली जायेगी। जिसका क्षेत्र के विभिन्न गांवों व भारतगंज कस्बे में होते हुए मांडा खास स्थित सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम पर समापन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि एकता, स्वाभिमान, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम के नायक महाराणा प्रताप के जयंती पर शनिवार को सुबह आठ बजे बामपुर रेलवे क्रासिंग से एक सामाजिक सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मांडा रोड, नहवाई, चकडीहा पंचायत भवन, मांडा खास होते हुए मांडा खास पहाड़ पर स्थित सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: महराणा प्रताप की जयंती कल यह भी पढ़ें- कल मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.