महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर हुई बैठक
मोतिहारी, जून 15 -- मधुबन। आगामी 28 जून को को गांधी प्रेक्षागृह मोतिहारी में महाराणा प्रताप जयंती को सफल बनाने के लिए क्षत्रिय महासभा की बैठक मधुबन के तालीमपुर इस्टेट के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता डॉ राकेश कुमार सिंह ने की। बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोगों ने कहा कि मधुबन फेनहारा व तेतरिया प्रखंड से सबसे अधिक उपस्थिति महाराणा प्रताप जन्मोत्सव कार्यक्रम में रहेगी। कहा गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षत्रियों के आपसी सहयोग की जरूरत है। बैठक में जन्मोत्सव समारोह को ऐतिहासिक व भव्य बनाने का संकल्प लिया गया। इस क्रम में समाज की एकता व संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- इतिहासकारों ने क्षत्रिय समाज के साथ बहुत अन्याय किया वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास व सम्मान के लिए सभी लोगों को जागरूक तथा एकजुट होने की जरूरत है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.