मुरादाबाद, मई 8 -- क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या पर महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र होकर महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए। इस बीच महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वहीं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। शुक्रवार की देर शाम भारी तादात में क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे। जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस बीच चारों ओर मोमबत्ती जलाकर रोशनी भी की।भारी में पहुंचे क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनकी वीर गाथाएं सुनाई। इस मौके पर केपी राणा, कौशल ठाकुर, मनोज ठाकुर, पंकज चौहान, भवतोष ठाकुर,अनिल शर्मा, मनोज कुमार, विनय ठाकुर, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, अजय सेंगर, विजेंद्र सिंह चौहान, प्रिंस शर्मा, विजेंद्र चौधरी...