मैनपुरी, मार्च 24 -- मैनपुरी। शहर के करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप सिंह की घुड़सवार मूर्ति का रात के अंधेरे में अपमान किया गया। एक युवक रात के अंधेरे में घुड़सवार महाराणा प्रताप सिंह की मूर्ति पर चढ़ गया। वह घोड़े पर खड़े होकर महाराणा प्रताप सिंह की मूर्ति पर बीयर डाल रहा है। इस युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक और व्हाट्सएप पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोग युवक की इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं और इसे महापुरुषों का अपमान बता रहे हैं। लोगों द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि एक वीडियो मिला है। जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.