मथुरा, मार्च 11 -- वृंदावन, क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं क्षत्रिय परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज की समृद्ध परंपराओं, वीरता और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया।अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राणा ने स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप का स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन क्षत्रिय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कहा कि क्षत्रिय समाज की असली शक्ति उसकी एकता, संगठन और पारस्परिक सहयोग में निहित है। हरिवल्लभ सिंह ने कहा कि आज के समय में समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। यदि समाज के सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त और सम्मानित समाज का निर्माण किया जा सकता है। धर्मेंद्र प...