गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बलरामपुर सभागार में शनिवार को वार्षिक परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में कक्षा 6 से 9 व 11 के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को अंक प्रमाण पत्र, मेडल व गौरव प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कक्षा 9 में राज निषाद प्रथम, ऋषिकेश शुक्ल द्वितीय व सत्यम सिंह तृतीय रहे। वहीं कक्षा 11 में विवेक कुमार प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...