गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी कक्षाओं में सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक अभिभावक एवं छात्र जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सीटें भर जाने के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश संबंधी जानकारी एवं औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अभिभावक विद्यालय के कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...