गोपालगंज, मई 9 -- फुलवरिया।वीरता, स्वाभिमान एवं अदम्य साहस के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। संग्रामपुर रायमल गांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रम परिसर एवं केनम अस्पताल मीरगंज में अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, वीरता और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं महाराणा प्रताप : अरुण वहीं कौशल विकास केंद्र फुलवरिया में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता को-ऑर्...