जमुई, जनवरी 8 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा प्रखंड का चारण गांव स्थित जरासंध दरबार में स्थापित होने वाले महाराज जरासंध जी की 5 फीट उंची साढ़े तीन फीट चौड़ी और 2 फीट मोटी 13 क्विंटल की संगमरमर के पत्थर से बनी प्रतिमा कोलकाता से चारण गांव लाई गई। कोलकाता से चलकर चारण मोड़ पहुंचने पर ढ़ोल, बाजे, डीजे के साथ संैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का हर्षोल्लास के साथ गांव का भ्रमण करा कर जरासंध दरबार में निर्मित सिंहासन पर स्थापित किया। जहां आगामी 19 जनवरी से 21 जनवरी तक श्री-श्री जरासंध जी महाराज प्रतिष्ठात्मक तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन कर इनका प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है। मौके पर जरासंध दरबार समिति के अध्यक्ष सहदेव राम चंद्रवंशी, सचिव रंजन कुमार चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष मुकेश राम चंद्रवंशी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.