भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 25 के महाराज घाट रोड स्थित हथिया नाला टूटा हुआ और खुला पड़ा है। इसे ढक्कनयुक्त बनाकर नये सिरे से निर्माण कराने की मांग स्थानीय लोगों की वर्षों से कर रहे है, लेकिन निर्माण कार्य को लेकर अब तक कोई पहल नहीं हो सकी है। वार्ड संख्या 25 के वार्ड पार्षद गोविंद बनर्जी ने बताया कि इस नाले के निर्माण को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं और कई जगहों पर निर्माण कराने को लेकर आवाज भी उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में महाराज घाट रोड सहित शहर के कई हथिया नालों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की योजना स्वीकृत की गई थी, लेकिन किसी कारणवश वह योजना खत्म कर दी गई, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.