बागपत, फरवरी 27 -- दाहा। हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के टकाबरी गांव के रविदास आश्रम में रह रहे बृजेशदास महाराज की गांगनौली में हत्या कर शव कृष्णा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में गांगनौली निवासी एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि आरोपी की निशानदेही पर महाराज का शव भी बरामद किया गया था। शुक्रवार को भगवानपुर थाना पुलिस ने महाराज की बाइक बरामदगी के लिए टीकरी में दबिश दी। मुबारकपुर थाना शाहपुर गांव निवासी बृजेशदास महाराज की गांगनौली गांव में एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर पांच फरवरी को हत्या कर दी गई थी। महाराज हरिद्वार जनपद के टकाबरी गांव में रविदास आश्रम में रहता था। गांगनौली गांव निकासी महिला शशी के आपत्तिजनक हालत में देख उसके पति ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर बृजेशदास की हत्या कर शव कृष्णा नदी में फे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.